27 नामजद-200 अज्ञात – उपद्रवी ‘रजाई’ ओढ़ सोये थे, ‘कंबल’ ओढ़ा ले गई पुलिस…

यह भी पढ़िये 👉नमाज के बाद सड़क पर उतरे उपद्रवी, पुलिस ने पढ़ाया धारा १४४ का पाठ..फिर जूता-चप्पल छोड़ भागे

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में उपद्रव फैलानें वाले जुलूसधारी उपद्रवियों के विरुद्ध भदोही एसपी राम बदन सिंह स्वयं एक्शन में हैं। भदोही जनपद पुलिस ने रातों-रात कोहरे के धूंध व कंपकंपाती ठंड को मात देते हुये 24 उपद्रवियों को सलाखों तक पहुंचा दिया है।

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित….

गौरतलब है कि उपद्रवियों ने जमकर पथराव करते हुये शुक्रवार को जहां धारा 144 की धज्जियां उड़ा दी, वहीं पुलिस पर पथराव में 7 पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने पूरी रात दबिश देकर 24 लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस ने 27 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। जगजाहिर है कि भदोही शहर में शुक्रवार की दोपहर में नमाज के बाद बड़ी संख्या में भीड़ ने हाथों पर बैनर तख्ती लेकर CAB के विरोध में जुलूस निकाला था। धारा 144 लागू होने के कारण शासन-प्रशासन से भदोही डीएम राजेंद्र प्रसाद व भदोही एसपी राम बदन सिंह ने स्वयं जुलूस का नेतृत्व कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया था लेकिन उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू दिया और शासन-प्रशासन की नहीं सुनी। जिसके बाद भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आँसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े, करीब एक घंटे के बाद हालात काबू में आये थे। फिलहाल स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी भी पुष्टि कर रहे हैं कि जुलूस में शामिल कई उपद्रवी कंपकंपाने वाली रात में ‘रजाई’ ओढ़ घर में सोये थे लेकिन अचानक पुलिस ने दबीश दिया और बचने का कोई रास्ता ना बचता देख ‘कंबल’ ओढ़ उक्त आरोपी चुपचाप पुलिस वैन में बैठ गये।

भदोही डीएम राजेंद्र प्रसाद व एसपी राम बदन सिंह स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र की गलियों शांति बहाल करवाते हुये…                                    उपद्रवियों की गिरफ्तारी सहित उपरोक्त खबर की भदोही एसपी राम बदन सिंह ने ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क से बातचीत में पुष्टि की है। जहां उन्होंने जुलूस में छोटे बच्चो को शामिल करने पर चिंता जाहिर की है, वहीं दावा किया है कि रविवार-सोमवार तक में इस उपद्रवपूर्ण जूलूस के पीछे छिपे साजिशकर्ताओं का खुलासा मिडिया के समक्ष होगा। फिलहाल गिरफ्त में आये उपद्रवियों से पूछताछ जारी है।
मुंबई के दैनिक अखबारों में भदोही पुलिस की सराहना के साथ भदोही वासियों तक गृह जनपद की खबर पहुंचाता ‘प्रवासी संदेश’…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading